आटे के चोकर के यह फायदे जानने के बाद आप कभी नहीं करेंगे इसे फेंकने की भूल

By प्रिया मिश्रा | Jul 27, 2021

अधिकतर लोग आटा खरीदने के बाद उसे छानकर ही रोटी बनाना पसंद करते हैं। अक्सर हम आटा छानने के बाद उसका चोकर अलग कर देते हैं क्योंकि इससे आटा महीन हो जाता है और रोटियां मुलायम बनती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस चोकर को आप बेकार समझकर फेंक देते हैं वह हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है। चोकर में कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, सल्फर और आयरन जैसे कई पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। चोकर वाले आटे की रोटियाँ खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं। आज के इस लेख में हम आपको चोकर के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं-

डायबिटीज के मरीजों के लिए चोकर का सेवन करना फायदेमंद होता है। चोकर के आटे से बनी रोटी खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और डायबिटीज का खतरा कम होता है।

इसे भी पढ़ें: ज्यादा या तेज बोलने से हो सकता है वॉइस डिसऑर्डर, जानिए इसके लक्षण, बचाव और इलाज

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो नॉर्मल आटे की रोटी के बजाय चोकर वाले आटे की रोटी खाएं। चोकर में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। चोकर वाले आटे की रोटी खाने से भूख कम लगती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

चोकर का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। चोकर का सेवन करने से खून में इम्यूनोग्लोब्युलिन्स की मात्रा बढ़ती है। इससे टीबी और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

चोकर का सेवन करने से शरीर में खून की कमी या एनीमिया की समस्या दूर होती है। दरअसल, चोकर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जिससे एनिमिया की बीमारी दूर होती है।

चोकर वाला आटा हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। चोकर का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है जिससे हार्टअटैक और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

आम आदमी को लगेगा बड़ा झटका! Petrol-Diesel Price में ₹28 तक की बढ़ोतरी के बने आसार

Liverpool फैंस को मिली बड़ी राहत, Mohamed Salah की Injury पर आया अपडेट, जल्द लौटेंगे मैदान पर

Thomas Cup में भारत का धमाल, Chinese Taipei को 3-0 से रौंदकर Semi-Final में बनाई जगह।

India-Bangladesh रिश्तों में तल्खी! असम CM के बयान पर Dhaka ने जताई कड़ी आपत्ति, भेजा समन।