सौंदर्य के साथ−साथ सेहत का भी ख्याल रखता है केसर

By मिताली जैन | Feb 25, 2019

केसर किसी भी व्यजंन का रंग व स्वाद बदलने का माद्दा रखती है। वहीं बहुत सी सौंदर्य उत्पादक कंपनियां भी केसर का प्रयोग ब्यूटी प्रॉडक्ट बनाते समय करती हैं। केसर सिर्फ भोजन या ब्यूटी में ही लाभदायक नहीं है, बल्कि इसकी मदद से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी उठाए जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में−

लडे़ कैंसर से

आपको शायद पता न हो लेकिन कैंसर में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कोलोरेक्टल कैंसर कोशिकाओं के विकास को बाधित करता है। यह बात अध्ययन में भी साबित हुई है। इतना ही नहीं, कैंसर कैरोटेनॉयड्स में समृद्ध है, जो एक एंटी−कैंसर की तरह काम करता है। इस प्रकार केसर का प्रयोग कैंसर कोशिकाओं को रोकने में मददगार है।

गठिया का इलाज

केसर गठिया रोगियों के लिए भी बेहद लाभदायक है। केसर में मौजूद क्रोकेटिन सेरेब्रल ऑक्सीजनेशन को बढ़ाता है, जिसके कारण गठिया के इलाज में सहायता है। हालांकि लीवर, किडनी, बोन डिसऑर्डर व गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: आपकी सेहत के लिए खतरनाक भी हो सकती हैं गर्भपात वाली गोलियां

बेहतर बनाए मूड

केसर मूड को बेहतर बनाने में एक अहम योगदान देता है। यहां तक कि आयुर्वेद में इसे मन को प्रसन्न करने वाला माना गया है। बहुत से अध्ययनों से भी यह बात सामने आई है कि केसर का सेवन करने से कुछ हद तक डिप्रेशन से भी निजात मिलती है और व्यक्ति का मूड अच्छा होता है।


महिलाओं के लिए उपयोगी

केसर का सेवन महिलाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी माना गया है। कुछ महिलाओं में माहवारी से पहले प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम जैसे बैचेनी, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, शरीर में दर्द की समस्या होती है। लेकिन अगर केसर का सेवन किया जाए तो इससे इन समस्याओं से राहत मिलती है। साथ ही स्तनपान कराने वाली महिलाएं अगर इसका सेवन करें तो इससे उनके दूध में वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त यह महिलाओं में गर्भाशय व योनि संकुचन जैसे रोगों को भी दूर करने का माद्दा रखता है।

इसे भी पढ़ें: दांत दर्द से परेशान हैं, तुरंत राहत चाहते हैं तो अपनाएं यह उपाय

वजन कम करने में सहायक

वजन बढ़ने का एक मुख्य कारण स्नैकिंग होता है। बहुत से लोग दो मील के बीच अनहेल्दी स्नैकिंग करते हैं, जिसके कारण चाहकर भी वह अपना वजन कम नहीं कर पाते। लेकिन अगर आप केसर का सेवन करते हैं तो इससे व्यक्ति की भूख नियंत्रित होती है और स्नैकिंग की आदत में भी सुधार होता है। जिसके कारण वजन कम करने में सहायता मिलती है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha Election | एमपी में कांग्रेस को बड़ा झटका! मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, जानें कौन हैं BJP के महेश केवट जिनका राज्यसभा जाना अब तय

Sundar Pichai Birthday: Sundar Pichai ने कैसे Google के CEO बन दुनिया में मनवाया लोहा, पढ़ें पूरी कहानी

Ebola Outbreak: Trump प्रशासन का Europe पर दबाव, Congo-Uganda से आने वालों पर लगे रोक

Weather Update | दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत को आंधी और बारिश से मिली बड़ी राहत, जानें IMD का लेटेस्ट मानसून अपडेट