कोरोना वायरस पर ढिल दिखाने पर किर्गिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री, उप प्रधानमंत्री बर्खास्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2020

बिश्केक। किर्गिज़स्तान सरकार में कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिम्मेदार दो वरिष्ठ सदस्यों को बुधवार को बर्खास्त कर दिया गया। राष्ट्रपति सूरोनबे जीनबेकोव ने बीमारी से निपटने के उनके प्रयासों की आलोचना की थी। राष्ट्रपति की आधिकारिक वेबसाइट पर स्वास्थ्य मंत्री कोस्मोस्बेक चोलपोंबेव और उप प्रधानमंत्री अल्तीनाई उमरबेकोवा को बर्खास्त करने की घोषणा की गई है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस से स्पेन में मरने वालों की संख्या 9,000 के पार

राष्ट्रपति ने कोविड-19 के खिलाफ देश की टास्क फोर्स का नेतृत्व करने में मदद करने वाले दोनों नेताओं की आलोचना करते हुए उनके काम को असंतोषजनक बताया था। जीनबेकोव ने कहा था कि उन्होंने बीमारी को फैलने दिया। किर्गिज़स्तान में कोरोना वायरस के 111 मामले सामने आए हैं, और अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026: USA ने छुड़ाए Team India के पसीने, Suryakumar की कप्तानी पारी से मिली पहली जीत

Epstein Files के दबाव में हुई India-US Deal? Sanjay Singh ने PM Modi पर लगाए संगीन आरोप

Tamil Nadu में स्टालिन की हुंकार, Assembly Elections में Mission 200 का लक्ष्य, बोले- NDA को देंगे करारा जवाब

IND vs USA Live Cricket Score: बुमराह-संजू के बिना उतरेगी Team India, USA ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी