स्वास्थ्य मंत्री बोले, कोविड-19 से मृत्यु दर 3 % और ठीक होने वालों की दर 20 फीसदी से ज्यादा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु दर तीन फीसदी है और इससे स्वस्थ होने वालों की दर 20 फीसदी से ज्यादा है। उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए राज्यों की तारीफ की। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्य और केंद्रशासित क्षेत्रों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक में वर्धन ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उनकी भूमिका की प्रशंसा की। यह बैठक देश में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई और कदमों की समीक्षा के लिए थी। 

इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन बोले, कोरोना से निपटने के लिये भारत के पास पर्याप्त संसाधन

त्वरित एंटीबॉडी जांच के मामले पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस पर पूरा भरोसा नहीं किया जा सकता है और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसकी सत्यता पर टिप्पणी नहीं की है। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद भी इसकी क्षमता की जांच कर रहा है और इस संबंध में जल्द ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना वायरस से मृत्यु दर तीन फीसदी और स्वस्थ होने की दर 20 फीसदी से ज्यादा है। उन्होंने राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों से अपील की कि वह मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए मलेरिया, डेंगू और टीबी जैसी बीमारियों को नजरअंदाज न करें। वहीं उन्होंने लोगों से आरोग्य-सेतु एप डाउनलोड करने की अपील की। यह एप कोरोना वायरस के खतरे को बताता है। उन्होंने इस दौरान उत्तर प्रदेश में बंद के नियम प्रभावी रूप से लागू होने का उदाहरण देते हुए अन्य राज्यों से भी इसे अपनाने की सलाह दी।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा