Turmeric reduce Uric Acid: यूरिक एसिड से छुटकारा दिलाने में सहायक है हल्दी, रिसर्च में हुआ साबित

By सूर्या मिश्रा | Jan 09, 2023

यूरिक एसिड बढ़ने से जॉइंट्स पेन, किडनी प्रॉब्लम और बहुत सी स्वास्थ्य संबंधी परेशानिया होने लगती हैं। यूरिक एसिड की अधिकांश मात्रा यूरिन  के द्वारा शरीर से बाहर निकल जाती है। लेकिन बॉडी में यूरिक एसिड की जरूरत से ज्यादा मात्रा को किडनी नहीं निकाल पाती जिससे हेल्थ प्रॉब्लम्स की शुरुआत होती है। इसे हाइपरयूरिसिमिया कहते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन कम्पाउंड बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में सहायक है। यूरिक एसिड की परेशानी में आप हल्दी वाला दूध पी सकते हैं, हल्दी में मौजूद एंटीबायोटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपको इन समस्याओं से राहत दिलाते हैं। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर होता है जिससे बॉडी में मौजूद हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं और यह रक्तचाप को भी कंट्रोल करने में हेल्पफुल है।

यूरिक एसिड की अधिक मात्रा से गठिया
यूरिक एसिड की अधिक मात्रा से आप गठिया के दर्द से परेशान हो सकते हैं साथ ही हड्डियों से जुडी अन्य बीमारियां जैसे ऑस्टियोपोरोसिस भी आपको जकड़ लेती हैं, एक सामान्य व्यक्ति में 3.5 से 3.7 तक यूरिक एसिड की मात्रा होनी चाहिए। समय रहते यूरिक एसिड की समस्या पर नियंत्रण नहीं होने से गठिया भयानक रूप ले सकता है। यदि किडनी बढ़े हुए यूरिक एसिड की मात्रा को पूरी तरह नहीं बाहर करती है तो इससे पथरी की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Muzaffarpur में घर से 435 किलो Smack बरामद, भाई-बहन को पुलिस ने किया अरेस्ट

CBI ने मुंबई में CPWD इंजीनियर और 4 अन्य को 50 लाख की घूसखोरी में पकड़ा

Bitcoin Price 86000 Dollar के पार पहुंचा, लगातार तीसरे सप्ताह तेजी जारी

Jio Platforms IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा, 28 अक्टूबर को शेयर लिस्टिंग की संभावना