Health Tips: गर्भावस्था में इन चीजों के सेवन से पैदा होगा हेल्दी बच्चा, मां की सेहत को भी मिलेगा लाभ

By अनन्या मिश्रा | Mar 22, 2023

गर्भवती महिला को स्वस्थ बच्चे के जन्म के लिए भी अपने स्वास्थ्य पर विशेष तौर पर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान महिलाओं को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। गर्भवती महिला अच्छे खानपान से स्वस्थ और सेहतमंद होती है। खानपान का सीधा असर बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ता है। प्रसव के दौरान होने वाली दिक्कतों से बचाव खानपान से ही किया जा सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिला जो भी खाती है उसका सीधा असर अजन्मे बच्चे पर पड़ता है। यदि बच्चे को मां के गर्भ में भरपूर पोषण मिलता है तो होने वाले बच्चे का दिमाग तेज होने के साथ ही स्वस्थ बच्चे का जन्म होता है। आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए किस तरह का फूड बेस्ट होता है।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हरी सब्जियों में सारे पोषक तत्व होते हैं। जिनमें से हरी सब्जी के तौर पर पालक का सेवन काफी फायदेमंद होता है। बता दें कि पालक में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। पालक का सेवन बच्चे के विकास और बेहतर स्वास्थ्य के लिए काफी आवश्यक होता है। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को पालक का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके सेवन से अजन्मे बच्चे का स्वास्थ्य और दिमाग तेज होता है।

इसे भी पढ़ें: Jaundice Newborns: पीलिया में शिशु के लिए रामबाण इलाज है मां की ब्रेस्टफीडिंग, दवाओं से भी तेज करती है काम

अंडा

अंडा भी पोषण से भरपूर होता है। अंडे में प्रोटीन के साथ ही मिनरल्स और विटामिन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अंडे में विटामिन डी की अधिक मात्रा पाई जाती है। अजन्मे बच्चे के दिमाग के विकास के लिए  विटामिन डी महत्वपूर्ण है। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को अंडे का सेवन करना चाहिए।

बादाम

बादाम में पाए जाने वाले काफी सारे पोषक तत्व गर्भवती महिलाओं के लिए काफी लाभकारी होता है। बादाम खाने से महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे का दिमाग तेज होता है। क्योंकि बादाम में काफी सारे न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। इसलिए गर्भावस्था के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को बादाम का सेवन करना चाहिए।

ताजे फल

फल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ताजे फलों से विटामिन प्राप्त होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को केला, संतरा, आम, अंगूर और सेव आदि का सेवन करना लाभकारी होता है। महिलाएं चाहे तो फलों का जूस बनाकर भी पी सकती हैं।

दही

प्रेग्नेंट महिलाओं और बच्चे की सेहत के लिए दही का सेवन फायदेमंद होता है। दही में बहुत सारा विटामिन सी के साथ ही प्रोटीन पाया जाता है। नियमित दही के सेवन से प्रसव के बाद स्वस्थ और विकसित बच्चे का जन्म होता है।

दूध

बच्चा हो या बड़ा, हर किसी के लिए दूध का सेवन फायदेमंद बताया जाता है। एक गिलास दूध में भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं। प्रेग्नेंट महिला और उनके बच्चे के लिए भी दूध काफी लाभकारी होता है। दूध पीने से शरीर को ताकत मिलने के साथ ही बच्चे के दिमाग का विकास भी होता है।

प्रमुख खबरें

Insurance Sector में बड़ा धमाका, Jio Financial और Allianz की पार्टनरशिप से बदलेगा पूरा खेल।

Online Gaming Industry में बड़ा फेरबदल, New Law के तहत Real Money Games होंगे बैन।

Iran-US टेंशन का Stock Market पर असर, Sensex धड़ाम, पर इन 4 शेयरों ने कराई चांदी ही चांदी

Barcelona के हाथ से फिसला स्टार डिफेंडर, Grimaldo तुर्की क्लब के साथ करेगा Final Deal