Navratri Special: व्रत में भी खाएं टेस्टी और हेल्दी, बनाएं समा चावल का उपमा, जानें Quick Recipe

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 22, 2026

नवरात्रि के नौ दिनों तक साधक मां दुर्गा की पूजा-पाठ करते हैं और व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान लोग साबूदाना और कुट्टू का सेवन करते हैं, लेकिन रोजाना एक जैसी चीजें खा-खाकर मन भर जाता है। ऐसे में लोग कुछ नया बनाने का ट्राई करते है, जो स्वाद और सेहत के लिए भी अच्छा हो। अगर आप इस व्रत में कुछ नया और हेल्दी बनाना चाहती हैं, तो समा के चावल का उपमा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसकी खासियत यह है कि इसे कम घी में और भरपूर सब्जियों के साथ तैयार किया जा सकता है, जिससे यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी बनता है। इस लेख में हम आपको इसकी आसान और झटपट रेसिपी बताने जा रहे हैं।

- सबसे पहले समा के चावल को आधा कप लें।

- अब इसको अच्छे से धोकर 15-20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।

 - इसके बाद आपका उपमा खिला-खिला बनेंगा।

 - अब एक कड़ाही में एक चम्मच देसी घी गरम करें।

 - इसके बाद इसमें थोड़ा-सा जीरा डालकर रोस्ट करें।

 - यदि आप व्रत में हरी मिर्च और अदरक खाती हैं, तो बारीक कटी हुई मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक भी डालें।

 - अब इसमें थोड़ा सा कच्चे मूंगफली के दाने या काजू डालकर भूनें।

 - इसमें अपनी पसंद की व्रत वाली सब्जियां डालें।

 - सब्जियों को हल्का सा भूनकर इसमें पानी निकालकर भिगोए हुए समा के चावल डालें।

 - चावलों को सब्जियों के साथ 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें।

 - भूनने से स्वादानुसार सेंधा नमक और थोड़ी सी काली मिर्च का पाउडर मिलाएं।

 - फिर इसके बाद पानी को माप डालें।

 - अब इसे ढककर धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकने दें।

 - चावल नरम होने के बाद गैस बंद कर दें।

 - इसके बाद 2 मिनट के लिए ढककर रखें।

 - अब ऊपर से थोड़ा-सा नींबू का रस निचोड़ें और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें।

 - इसको आप दही या मूंगफली की चटनी के साथ सर्व करें। 

प्रमुख खबरें

Punjab Paper Leak Row: बीजेपी के आरोपों पर CM Bhagwant Mann का पलटवार

Sri Lanka Tour: Washington Sundar की Injury ने बढ़ाई चिंता, Saransh Jain को मिल सकता है मौका

Westend Agro Products पर FSSAI का बड़ा Action: Expiry Date से छेड़छाड़ के आरोप में लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

रेस्टोरेंट जैसी South Indian Chutney का सीक्रेट; Peanut-Coconut चटनी में तड़के का सही तरीका जानें