धोखाधड़ी वाले बैंक खातों के मामले में निजी सुनवाई के औचित्य पर Supreme Court में सुनवाई जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2025

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि आरबीआई के 2017 के दिशानिर्देशों के अनुरूप प्रक्रिया पूरी करने के बाद बैंक खातों को धोखाधड़ी वाला घोषित किए जाने के बाद ऐसे खाताधारकों को निजी सुनवाई का मौका देने का क्या औचित्य होगा।

पीठ ने अमित आयरन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता के परमेश्वर से कहा, जब बैंक आरबीआई परिपत्र के अनुरूप निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं, और कारण बताओ नोटिस के बाद आपको लिखित में अपना पक्ष रखने का मौका दे रहे हैं, तो व्यक्तिगत सुनवाई का औचित्य क्या है?

सुनवाई की शुरुआत में एसबीआई की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि व्यक्तिगत सुनवाई पर जोर देने से बैंकों और नियामक व्यवस्था की अखंडता को ठोस नुकसान होता है। इस मामले पर सुनवाई पूरी नहीं हो पाई और यह बुधवार को भी जारी रहेगी।

प्रमुख खबरें

Vivek Vihar Fire Tragedy: PM Modi ने जताया दुख, मृतकों के लिए 2 लाख की मदद का ऐलान

Samajwadi Party में जाने की अटकलें खारिज, पर Vinesh Phogat के आरोपों पर Brij Bhushan ने साध ली चुप्पी

RBSK 2.0: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब बच्चों की Mental Health और Diabetes की भी होगी जांच

Wrestling में Vinesh Phogat का Comeback, Gonda में खतरे की आशंका पर सरकार को घेरा