शिवाजी पार्क में दशहरा रैली के आयोजन संबंधी उद्धव गुट की याचिका पर सुनवाई आज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2022

मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट की उस याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगा, जिसमें मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में पांच अक्टूबर को दशहरा रैली का आयोजन करने की अनुमति देने की मांग की गई है। तत्काल सुनवाई का अनुरोध करने वाली इस याचिका को बुधवार को न्यायमूर्ति आर डी धनुका और न्यायमूर्ति कमल खाता की खंडपीठ के समक्ष पेश किया गया। पीठ ने मामले की सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार का दिन मुकर्रर किया।

इसे भी पढ़ें: भारत के पीएम मोदी को विश्व मंच पर प्रभावशाली तरीके से अपनी बात रखने के लिए पहचाना जाता है : क्लेवरली

एमवीए गठबंधन में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल थीं। बाद में शिंदे ने मुख्यमंत्री के रूप में और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उद्धव के नेतृत्व वाली शिवसेना और शिंदे नीत प्रतिद्वंद्वी गुट, दोनों ने शिवाजी पार्क में अपनी-अपनी दशहरा रैलियां आयोजित करने की अनुमति मांगी है। हालांकि, बीएमसी ने अब तक इस मुद्दे पर कोई फैसला नहीं किया है। दोनों गुटों ने विकल्प के तौर पर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के एमएमआरडीए मैदान में रैली करने की अनुमति के लिए भी आवेदन किया था। पिछले हफ्ते शिंदे गुट को बीकेसी में रैली के आयोजन की मंजूरी मिली थी।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी