Vodafone Idea पर 5606 करोड़ की AGR मांग, SC में सुनवाई टली, कंपनी का भविष्य अधर में?

By Renu Tiwari | Oct 06, 2025

उच्चतम न्यायालय ने दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) की याचिका पर सुनवाई 13 अक्टूबर तक के लिए सोमवार को स्थगित कर दी। इस याचिका में 2016-17 तक की अवधि के लिए अतिरिक्त समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) से जुड़ी मांगों को रद्द करने का अनुरोध किया गया है। प्रधान न्यायाधीश बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ से केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुनवाई को अगले सोमवार तक के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया।

इससे पहले केंद्र ने कहा था कि कंपनी के साथ समाधान निकालने के प्रयास जारी हैं। केंद्र सरकार के विधि अधिकारी ने कहा कि सरकार के पास वोडाफोन आइडिया में करीब 50 प्रतिशत शेयर हैं जिससे वह इस कंपनी के वजूद में बने रहने से प्रत्यक्ष जुड़ाव रखती है। विधि अधिकारी ने पीठ से कहा, ‘‘आपके अनुमोदन के अधीन कुछ समाधान निकाला जा सकता है। अगर इसे अगले सप्ताह सूचीबद्ध किया जाए तो हमें कोई समाधान निकालने का समय मिल जाएगा।’’

इसे भी पढ़ें: जनता की खुशी-संतुष्टि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी, जनता दर्शन में सुना दर्द

इस साल की शुरुआत में भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी दूरसंचार कंपनियों को झटका देते हुए शीर्ष अदालत ने अपने 2021 के आदेश की समीक्षा करने से इनकार कर दिया था। साथ ही इसमें उनके द्वारा देय एजीआर बकाया की गणना में कथित त्रुटियों को सुधारने की उनकी याचिकाओं को भी खारिज कर दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Bermuda से Boston जा रहा एयर एम्बुलेंस विमान लापता, 6 लोग थे सवार

Sri Lanka नौसेना ने नौ भारतीय मछुआरों को पकड़ा, नौका भी जब्त की

प्रशांत महासागर में Nolo बना श्रेणी-3 का भीषण चक्रवात, 185 किमी प्रति घंटा हुई हवा की रफ्तार

Israel के PM Benjamin Netanyahu ने भारतीय पायलट Smit Machhar को बताया दुनिया का नायक