Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी का कहर जारी, रात में भी पारा 27 डिग्री से अधिक

By रितिका कमठान | Apr 28, 2025

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वीकेंड में उमस रही और लू भी चलती रही। गर्मी में तापमान दिल्ली में 40 डिग्री तक पहुंच गया है। दिल्ली में सुबह के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। 27 अप्रैल को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा है। ये तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रही है। अप्रैल में ये तापमान बीते छह वर्षों में सर्वाधिक है।

अप्रैल में टूटा छह वर्षों का रिकॉर्ड

भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो 25 अप्रैल 2019 के बाद दिल्ली में ये तापमान अप्रैल में सबसे अधिक है। दिल्ली में शनिवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इस सीजन में तापमान सबसे अधिक हो गया है। रविवार को भी तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा, जो 41.3 डिग्री है।

मौसम विभाग ने सोमवार को आंशिक रुप से बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान 41 डिग्री और 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। अगले दिन आंधी और बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इस बारिश के कारण गर्मी से राहत मिल सकती है। 29 अप्रैल को दिल्ली में बारिश की संभावना भी है। अगर दिल्ली में बारिश होती है तो दिल्ली में तापमान कम हो सकता है, जिससे आम जनता को गर्मी से राहत मिल सकती है। 

प्रमुख खबरें

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ