भारत के कई राज्यों में हीट वेव का प्रकोप, भारती गर्मी देखते हुए कंपनियों ने कर्मचारियों के लिए लिया अहम फैसला

By रितिका कमठान | May 30, 2024

उत्तर भारत में बीते कई दिनों से भीषण गर्मी हो रही है। आम जनता लगातार बढ़ते तापमान से परेशान है। उत्तर भारत के अधिकतर राज्य में हीट वेव चल रही है। तापमान में लगातार इजाफा होता जा रहा है और पर नहीं रिकॉर्ड बना रहा है। एक दिन पहले ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान 50 डिग्री के भी पर हो गया। अधिक तापमान होने के कारण आम लोगों को काफी परेशानियां हो रही है। लोग ऑफिस आने जाने में भी काफी परेशान हो रहे हैं। हालांकि राहत की बात है कि कारपोरेट जगत ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए अहम फैसले भी दिए हैं। 

इन कंपनियों ने किया बदलाव

रिपोर्ट की मानें तो कई बड़ी कंपनियों ने दिल्ली एनसीआर में अपने कर्मचारियों को राहत देने के उपाय किए है। एमजी मोटर इंडिया, टाटा स्टील, एमवे, केपीएमजी, आईटीसी, आरपीजी ग्रुप, अपग्रैड, टीमलीज, एक्सफेनो, सीआईईएल जैसी कंपनियों ने कर्मचारियों को गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए विशेष उपाय किए है। कंपनियों ने हीट वेव से बचाव करने के लिए कंपनियों के लिए स्पेशल मुहीम भी शुरू की है जिसमें हीटवेव से बचने के उपाय बताए जा रहे है।

वर्क फ्रॉम होम की सुविधा

एमजी मोटर ने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी है। कंपनी के मुताबिक बढ़ती गर्मी के कारण कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी गई है। आरपीजी ग्रुप ने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी है। वहीं कर्मचारियों को काम के अनुरुप वर्क शेड्यूल में बदलाव करने की सहूलियत दी गई है। केपीएमजी में भी फ्लेक्सिबल वर्क की सुविधा है। 

कुछ दिन रहेगा गर्मी का कहर

भारत में कई राज्यों में बीते कई दिनों से हीट वेव का कहर जारी है। हीट वेव में गर्मियों के मौसम में स्थिति काफी अधिक खराब हो जाती है। इस दौरान तापमान सामान्य से 5-10 डिग्री ऊपर चला जाता है। ऊत्तर भारत और पश्चिम भारत के कई शहरों में बीते 10 से 12 दिनों से भीषण गर्मी के हालात बने हुए है। दिल्ली-एनसीआर में हीट वेव का प्रकोप सबसे अधिक देखने को मिल रहा है।

प्रमुख खबरें

देशभर में 21 अक्टूबर को पहली बार मनाया जा सकता है Police Flag Day

Delhi MACT ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले DDA इंजीनियर के परिजनों को दिलाया ₹1.43 करोड़ मुआवजा

सड़क मंत्रालय ने Highway Projects में गंभीर हादसों पर दो निर्माण कंपनियों पर लगाया कड़ा नियम

Prabhas की Spirit अब Diwali 2027 पर होगी रिलीज, Ramayana Part 2 से बड़ा क्लैश