Heatwave से अभी नहीं मिलने वाली है राहत, कई राज्यों में अलर्ट जारी, दिल्ली में 40-45 के पास पहुंच सकता है तापमान

By अंकित सिंह | Jun 13, 2023

भारत के कई राज्य इस वक्त हीट वेव की चपेट में हैं। हीटवेव की वजह से उत्तर भारत में खासकर गर्मी अपने चरम पर है। गर्मी की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, लोगों के लिए अभी भी राहत के खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक के अभी भी आने वाले 5 दिनों में हीट वेव चलते रहेंगे। इसका मतलब साफ है कि हीटवेव से फिलहाल राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। इतना ही नहीं, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में तापमान आने वाले दिनों में 40 से 45 डिग्री के बीच रहने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: Cyclone Biparjoy Update | बिपारजॉय चक्रवात के पाकिस्तान में दस्तक देने का अनुमान नहीं

निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार आगामी कुछ दिनों में दिल्लीवासी गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि अरब सागर में तेजी से बढ़ रहे चक्रवात बिपारजॉय के प्रभाव के कारण बृहस्पतिवार और शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश का अनुमान है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

प्रमुख खबरें

Rajpal Yadav के सपोर्ट में Salman Khan का पोस्ट, लिखा- लोग जोश में कुछ भी बोल देते हैं

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?