Mizoram में बारिश और भूस्खलनों के चलते भारी तबाही, 22 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2024

मिजोरम में रेमल चक्रवात के प्रभाव के चलते मूसलाधार बारिश और भूस्खलनों में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 13 की मृत्यु पत्थर खदान धंसने से हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना आइजोल शहर के दक्षिणी बाहरी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह करीब छह बजे हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “अब तक 13 शव बरामद किए जा चुके हैं और आठ लोग अब भी लापता हैं। पत्थर की खदान धंसने से मरने वालों मेंचार साल का लड़का और छह साल की लड़की शामिल हैं।”

आइजोल के उपायुक्त नाजुक कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जब तक मलबा साफ नहीं हो जाता, तब तक तलाश अभियान जारी रहेगा। इससे पहले दिन में पुलिस महानिदेशक अनिल शुक्ला ने दावा किया था कि धंसी पत्थर खदान से 17 शव बरामद किये गये हैं।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, हमें संदेह है कि 6-7 लोग अब भी मलबे में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण आपदा स्थल पर बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Jharkhand Student Protest: 5 घंटे चली बैठक, CBI जांच पर नहीं बनी बात, 10 अगस्त को होगा विधानसभा घेराव

Mamata Banerjee पर हमले को लेकर TMC सांसद Kalyan Banerjee ने BJP नेता सुवेंदु अधिकारी को घेरा

Mamata Banerjee पर हमले से गरमाया बंगाल का माहौल, BJP ने TMC के आरोपों पर किया पलटवार

Gold और Silver की कीमतों में आएगी भारी तेजी, West Asia Tension और Inflation डेटा पर रहेगी निवेशकों की पैनी नजर