रामलीला मैदान में ‘INDIA’ गठबंधन की रैली के लिए भारी पुलिस बल तैनात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2024

नयी दिल्ली। मध्य दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के नेताओं की एक रैली के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैन्य बलों के कर्मियों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस ने कोई मार्च न निकालने, कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली न लाने और कोई हथियार न लाने समेत कुछ शर्तों के साथ रैली करने की अनुमति दी है। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं ताकि आम जनता को रैली के कारण कोई असुविधा न हो।’’ उन्होंने बताया कि रामलीला मैदान के समीप यातायात और पार्किंग की व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस को तैनात किया गया है। सूत्रों ने बताया कि रामलीला मैदान तथा दीनदयाल उपाध्याय मार्ग समेत मध्य दिल्ली के अन्य हिस्सों के आसपास अर्द्धसैन्य बलों की करीब 12 टुकड़ी तैनात की गई हैं। प्रशासन ने रैली के लिए 20,000 लोगों को आने की अनुमति दी है लेकिन पुलिस को यह संख्या 30,000 के पार जाने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने दावा किया कि एक लाख के आस-पास लोग जुट सकते हैं जो रामलीला मैदान में लोगों के एकत्रित होने की पूर्ण क्षमता है। 

इसे भी पढ़ें: आज के युवा सरकारी नौकरियों के पीछे नहीं भागते बल्कि वे नौकरियां देते हैं: Piyush Goyal

एक अधिकारी ने बताया कि रामलीला मैदान में प्रवेश और निकासी के लिए सात द्वार बनाए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इन सात द्वार में से एक वीआईपी (अतिविशिष्‍ट व्यक्‍तियों) तथा एक मीडियाकर्मियों के लिए है।’’ उन्होंने बताया कि मैदान में आने वाले हर व्यक्ति की प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर तथा अन्य उपकरणों से जांच की जाएगी। दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं और एक नियंत्रण कक्ष भी बनाया है जहां से वे रामलीला मैदान में गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Ukraine ने India को बताया Global Superpower, PM Modi की End of War वाली अपील का किया ज़ोरदार स्वागत

Disha Salian Case Transfer: तकनीकी पहलुओं पर फंसा पेंच, CBI की एंट्री पर Maharashtra CM ने तोड़ी चुप्पी

Asian Games के लिए 77 सदस्यीय Athletics टीम घोषित, Yashveer Singh को मिली जगह

रूसी तेल खरीद पर US Sanctions की धमकी के बीच S Jaishankar बोले- कूटनीति ही एकमात्र रास्ता