यूपी के कई जिलों और दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश के आसार : CM योगी का आदेश-प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

By राजीव शर्मा | Sep 16, 2021

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भी भारी बारिश के आसार हैं। सबसे ज्यादा असर दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में देखने को मिलेगा। बृहस्पतिवार को प्रदेश भर में प्रदेश के कई हिस्सों में फिर तूफानी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया।मौसम विभाग ने 17 व 18 सितम्बर को भी प्रदेश के अनेक जिलों में भरी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में अतिवृष्टि के दृष्टिगत सभी मण्डलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 17 व 18 सितम्बर, 2021 को प्रदेश में स्कूल-कॉलेजों सहित सभी शिक्षण संस्थानों को बन्द रखने के निर्देश दिए हैं। 

उत्तर प्रदेश के 23 जिले ऐसे हैं जहां पर भारी बारिश के आसार हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इनमें गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोंडा, बस्ती, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, लखनऊ शामिल है।

गुरुवार को उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में लगातार बारिश हुई। कहीं, 24 घंटे तो कहीं 48 घंटे तक बरसात का पानी गिरा। प्रदेश में अब तक बारिश से जुड़े हादसों में 26 लोगों की मौत की खबर आ चुकी है। प्रयागराज में घर गिरने से 5 लोगों की जान गई है।

प्रमुख खबरें

अभिनेत्री Janhvi Kapoor ने Devara के गाने के AI Video को बताया यौन उत्पीड़न जैसा

विदेशी पूंजी निकासी से फिसला Rupee, डॉलर के सामने पांच पैसे कमजोर होकर 96.30 पर हुआ बंद

पूर्वी Delhi के Akshardham परिसर में खंभे से गिरकर 5 साल के बच्चे की मौत

LG Taranjit Singh Sandhu ने Delhi में शिक्षण संस्थानों के परिसरों की सुरक्षा पर दिए कड़े निर्देश