Gujarat Rain | गुजरात में जबरदस्त बारिश, अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2022

मोरबी। गुजरात के मोरबी जिले में जबरदस्त बारिश के बाद एक दीवार गिरने की घटना में एक ही परिवार के कम से कम तीन लोगों की जबकि जिले के झिकियारी गांव में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गयी। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दीवार गिरने की घटना रविवार की देर रात हुयी जब पीड़ित, जिले के हलवाड तालुक के सुंदरीभवानी गांव में स्थित अपने घर में सो रहे थे।

इसे भी पढ़ें: भाजपा का तंज, राहुल गांधी ने दिखा दिया कि भ्रष्टाचार पर भी सत्याग्रह होता है, महात्मा गांधी की आत्मा को भी...

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में जिले के झिकियारी गांव में बिजली गिरने की घटना में एक महिला की मौत हो गयी। राज्य आपात अभियान केंद्र के अनुसार सोमवार की सुबह छह बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में प्रदेश के 91 तालुकों में बारिश अथवा गरज के साथ छीटें पड़े हैं।

प्रमुख खबरें

बोफोर्स कांडः एक झूठ के शापित होने का सच

Pressure में खेली गई वो पारी! David Miller के करियर का turning point, जानिए

Bhikaji Cama Death Anniversary: वो वीरांगना जिसने Germany में लहराया भारत का तिरंगा और British Rule को ललकारा

Sridevi Birth Anniversary: एक फिल्म के लिए 1 करोड़ चार्ज करने वाली Legend की Success Story और अनकहे किस्से