राजस्थान में अनेक जगह मूसलाधार बारिश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2025

दक्षिण पश्चिम मानसून के असर से राजस्थान में बारिश का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में अनेक जगह भारी से अति भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक लगभग 180 मिलीमीटर बारिश माउंट आबू तहसील में हुई।

पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश हुई। इस दौरान माउंट आबू में 181.4 मिलीमीटर, भीलवाड़ा में 175 मिलीमीटर, कोटा में 44.9 मिलीमीटर, चित्तौड़गढ़ में 27 मिमी., जयपुर में 20.8 मिमी. व सीकर में 13 मिलीमीटर बारिश हुई।

इसके अनुसार पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने तथा भरतपुर, कोटा, जयपुर संभाग के कुछ भागों में 22-24 जून को कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद