दक्षिण गुजरात में भारी बारिश, 21 जुलाई तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2021

वलसाड। दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में रविवार को भारी बारिश हुई जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और वलसाड, वापी तथा नवसारी में कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार सुबह तक राज्य के विभिन्न हिस्सो में भारी बारिश होने की संभावन जताई गई है। विभाग के कहा, “दक्षिण गुजरात और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 2.1 किलोमीटर ऊपर चक्रवाती दबाव का क्षेत्र बन रहा है।” विभाग ने 21 जुलाई तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। वलसाड जिले के उमरगाम और वापी के निचले इलाकों में पानी भर गया तथा सड़कों पर जलजमाव हो गया जिससे यातायात प्रभावित रहा।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने सर्वदलीय बैठक में कहा- सरकार संसद में विभिन्न मुद्दों पर स्वस्थ चर्चा को तैयार

अग्निशमन विभाग के दलों को भी महत्वपूर्ण ठिकानों पर तैनात किया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों की मदद की जा सके।” आईएमडी के अनुसार, अब तक गुजरात में 36 प्रतिशत कम बारिश हुई है। आईएमडी ने अलग से जारी एक विज्ञप्ति में मछुआरों को 21 जुलाई तक उत्तर और दक्षिण गुजरात के तटों से अरब सागर में नहीं जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

प्रमुख खबरें

कहीं और से तेल खरीदो...रूस को लेकर अब खुलेआम धमकाने लगा अमेरिका, सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने जानें क्या कहा

Adani Group को फायदा पहुंचाने Uttarakhand Power Project की 84 शर्तें बदलीं: Congress

अज़रबैजान में होने वाले FIFA U15 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत को ग्रुप K में रखा गया है

America और China बातचीत में मानवाधिकार न हों नजरअंदाज, Xi Jinping के दौरे पर Freedom House की मांग