ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By अंकित सिंह | Sep 11, 2022

इस बार का मानसून कुछ राज्यों में भयानक रूप से देखने को मिला तो कुछ राज्यों में इसका असर कम रहा। हालांकि, मानसून एक बार फिर से वापसी कर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, ओडिशा, बिहार, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आने वाले 3-4 दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, कुछ जगह भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि उत्तराखंड के 5 जिलों में तेज बारिश की संभावना है जिसमें देहरादून भी शामिल है। वहीं, उत्तरकाशी के गंगोत्री और यमुनोत्री में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। 

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों में 10 सितंबर से 14 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। बिहार में इस बार अनुमान से कम बारिश हुई है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना समेत आसपास के इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना है। 12 सितंबर को बिहार के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली में फिलहाल गर्मी का सितम है। ऐसे में दिल्ली वासियों को बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। अगर दिल्ली में बारिश होती है तो गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। 

प्रमुख खबरें

राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर 15 जुलाई से शुरू होगा सालभर चलने वाला ‘अमृत महोत्सव’

Indian Bank के नतीजों ने PSU Banks में फूंकी जान, Stock Market में सरकारी शेयरों की मची धूम

मेरे खिलाफ होगी बात, Raja Warring ने Bhupesh Baghel-Channi बैठक में जाने से किया इनकार: Punjab में घमासान

SIP ने तोड़ा हर Record, Equity Mutual Fund में बंपर निवेश, जानिए कहां लगा आपका पैसा