मुंबई में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2025

 मुंबई के कुछ हिस्सों में हुई बारिश के एक दिन बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को मुंबई और उपनगरों में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

अधिकारियों के अनुसार, बेस्ट (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट) बस सेवा के रूट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आईएमडी ने रविवार को मुंबई और पड़ोसी ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा कि कभी-कभी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Gurugram Rain से जलमग्न हुआ शहर, 70 मिमी बारिश के बाद कई जगह धंसी सड़कें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति