कांगो की राजधानी में भारी बारिश से आई बाढ़, 19 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2025

कांगो की राजधानी किंशासा के कई इलाकों में भीषण बाढ़ से 19 लोगों की मौत हो गई और भारी क्षति हुई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्थानीय महापौर फुलगेन्स बोलोकोमे ने रेडियो स्टेशन ‘टॉप कांगो’ को बताया कि शुक्रवार से शनिवार तक हुई भारी बारिश के कारण किंशासा के पश्चिमी इलाके नगालीमा में बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय निवासी क्लोविस कलेंगा ने बताया, ‘‘तड़के करीब तीन बजे हमने एक जोरदार आवाज सुनी। जब हम बाहर गए तो देखा कि पड़ोसियों के घर की दीवार गिर गई। घटना में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि पांच बच्चे बच गए।’’ अप्रैल में किंशासा में आई बाढ़ के कारण कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई तथा आधे से अधिक शहर और देश के मुख्य हवाई अड्डे तक संपर्क मार्ग टूट गया।

प्रमुख खबरें

Delhi Airport की सालाना यात्री क्षमता 12.5 करोड़ होगी, 10 साल का मास्टर प्लान तैयार

Formula E भारत में वापसी को उत्सुक, सह-संस्थापक लोंगो ने मेजबानी की इच्छाशक्ति मांगी

Indonesia में 7.7 तीव्रता के Earthquake से 51 लोगों की मौत, 5 हजार बेघर हुए

Himachal Pradesh में मूसलाधार बारिश से 118 सड़कें ठप, 5 जिलों में Orange Alert जारी