आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में भारी बारिश से 25 लोगों की मौत, PM मोदी ने दिया मदद का भरोसा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी से बात कर दोनों राज्यों में लगातार बारिश से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने दोनों मुख्यमंत्रियों को हरसंभव केंद्रीय मदद का आश्वासन दिया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति को लेकर मैंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी से बात की। राहत व बचाव कार्य में केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। भारी बारिश से प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’

>मालूम हो कि दोनों राज्यों में भारी बारिश और इससे हुए विभिन्न हादसों में अब तक कम से कम 25 लोगों की मौत हो चुकी है। तेलंगाना के कई हिस्सों में लगातार बारिश के बाद वर्षाजनित हादसों में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया वहीं कई स्थानों पर मकानों और दीवारों के ढहने की जानकारी सामने आई है। आंध्र प्रदेश में पिछले 48 घंटों में बारिश संबंधी घटनाओं में कम से कम दस लोगों की मौत हो गयी। राज्य में लगातार बारिश हो रही है जिससे कई स्थानों पर सड़कें क्षतिगस्त हो गयी हैं और बिजली आपूर्ति भी बाधित हुयी है।

प्रमुख खबरें

ईरानी चक्रव्यूह को भेदकर मुंबई पहुंचा ऑयल टैंकर, जंग के बीच भारत लाया 135,335 मीट्रिक टन तेल

Dalal Street पर लाल सुनामी! Crude Oil की आग में झुलसे निवेशक, Sensex-Nifty क्रैश।

West Bengal का Political Map: एक दशक में लेफ्ट साफ, 2026 में अब ममता-BJP की सीधी फाइट

Shreya Ghoshal Birthday: सा रे गा मा पा ने खोली किस्मत, देवदास से बनीं Singing Superstar