भारी बारिश में पानी-पानी हुआ बेंगलुरु, ट्रैक्टर से ऑफिस जाने पर मजबूर IT कंपनियों के कर्मचारी

By अंकित सिंह | Sep 06, 2022

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु वैसे तो दुनिया के बेहतरीन शहरों में से एक है। इसे आईटी का बड़ा हब भी माना जाता है। लेकिन इस शहर का हाल फिलहाल बेहाल दिखाई दे रहा है। दरअसल, भारी बारिश की वजह से बेंगलुरु में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। कई इलाकों में पानी भर गया है। इसके अलावा सड़कों पर भी पानी बह रहा है। कुछ इलाकों में तो पानी इतना भर गया है कि लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए नाव का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। सबसे पहले बेंगलुरु में 30 अगस्त को भारी बारिश हुई थी। तब से लगातार बारिश का दौर देखने को मिला। भारी बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर गया है जिससे कि जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। बारिश की वजह से लंबे ट्रैफिक जाम के भी स्थिति हो गई है। सड़कों पर पानी भर जाने की वजह से कार और बस सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: विकास एशियाई खेलों और ओलंपिक के लक्ष्य के साथ विदेश में पेशेवर मुक्केबाजों के साथ अभ्यास करेंगे

कर्नाटक सीएम ने कहा कि हमने इसे एक चुनौती के रूप में लिया है। हमारे अधिकारी, इंजीनियर, कार्यकर्ता और एसडीआरएफ टीम 24/7 काम कर रही है। हमने बहुत सारे अतिक्रमण हटा लिए हैं और हम उन्हें हटाना जारी रखेंगे। दूसरे, हम टैंकों में स्लुइस गेट लगा रहे हैं। ताकि हम उनका बेहतर प्रबंधन कर सकें। भले ही सीएम कुछ भी कहे, लेकिन हवाई अड्डा भी जलभराव से अछूता नहीं रहा है। अनेक लोगों ने ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर की। इसी तरह के एक पोस्ट में एक वीडियो जारी किया गया जिसमें लोगों को शहर के हवाई अड्डे के प्रवेश द्वार पर पानी के बीच में से गुजरते देखा जा सकता है। एक नाराज बेंगलुरु वासी ने ट्वीट किया, ‘‘सरकार तब तक कुछ नहीं करेगी जब तक कि आईटी कंपनियां शहर से बाहर नहीं चली जातीं। जब तक उनका राजस्व प्रभावित नहीं होता।’’ वहीं, जानेमाने आईटी उद्यमी मोहन दास पई ने ट्विटर पर एक वीडियो डाला है और शीर्षक दिया है ‘‘कृपया बेंगलुरु को देखिए।’’ इस वीडियो में भगवान गणेश की वेशभूषा में एक व्यक्ति घुटनों तक पानी में जा रहा है और पीछे सड़क पर रेंगते हुए वाहन देखे जा सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

विमान में कॉजपा नेताओं को हिरासत में लेने पर Delhi Police की माकपा सांसदों ने की निंदा

Mallikarjun Kharge ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति

Sir Ganga Ram Hospital सम्मेलन: Air Pollution से पाचन तंत्र के कैंसर का खतरा, शोध की मांग

Navratri Vrat में बनाएं मखनिया Paneer Makhana Tart, नोट करें आसान Recipe