Heavy rains in Karnataka: मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2023

बेंगलुरु। कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि राज्य सरकार ने जोखिम वाले क्षेत्रों के संबंध में समीक्षा की है और वह स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने लोगों से स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बाढ़ का बुलेटिन जारी किया है और तटीय कर्नाटक तथा उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में संभावित बाढ़ की चेतावनी दी है। सरकार ने जोखिम संभावित क्षेत्रों की समीक्षा की है, उन जगहों पर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।’’

इसे भी पढ़ें: IECC के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की

पुडु गांव में वर्षा जनित घटनाओं में तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के कारण कल्लादका में अस्थायी सड़क मार्ग की व्यवस्था की गई थी, जो भारी बारिश में पूरी तरह से बह गई है। निवासियों, पर्यटकों को तटों, नदियों और झरनों के पास नहीं जाने तथा ऐसे जगहों पर तस्वीर लेने या वीडियो बनाने से बचने की चेतावनी जारी की गई है। सूत्रों ने बताया कि मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। जिला एवं तालुका स्तर के अधिकारियों को अपने-अपने केंद्रीय कार्यालय में उपस्थित रहने तथा आपदा प्रबंधन का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा गया है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार