भारी बर्फबारी, कश्मीर का देश के शेष हिस्सों से संपर्क टूटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2017

श्रीनगर। राज्य के कई इलाकों में पिछले चार दिनों से जारी भारी बर्फबारी के कारण आज दूसरे दिन भी देश के शेष हिस्से से कश्मीर का संपर्क टूटा रहा। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर पारा जमाव बिन्दु से नीचे रहा जबकि गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा। एक अधिकारी ने यहां पर बताया कि बर्फबारी और दूसरी तरफ पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के कुछ स्थानों पर भूस्खलन के चलते सड़क बंद रहने के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन बंद रहा।

 

उधर, बर्फबारी के कारण रनवे बंद होने के कारण दूसरे दिन भी श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का आवागमन बंद रहा। अधिकारी ने बताया कि सभी मौसम में कश्मीर को देश के शेष हिस्सों से जोड़ने वाली 294 किलोमीटर लंबी सड़क को फिर से खोलने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया, ‘‘अगर मौसम इसी तरह बना रहा तो हम दिन के उतरार्ध में सड़क को साफ और फंसे हुये वाहनों को निकालने में सफल हो सकते हैं।’’

 

पूरे कश्मीर में भारी बर्फबारी और कुछ स्थानों पर भूस्खलन के कारण शुक्रवार को सड़क बंद हो गयी थी। बारिश कल रात से रूकी हुयी है। शहर की मुख्य सड़कों और अन्य अंतर-जिला मार्गों पर बर्फ हटाने में प्रशासन के असफल रहने के कारण घाटी में पूरी घाटी में सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है। शुक्रवार शाम स्थिति का जायजा लेते समय मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बर्फ नहीं हटाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की और प्रशासन को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

 

इस बीच उत्तरी कश्मीर में स्थित गुलमर्ग स्की रिसार्ट राज्य में शुक्रवार रात सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में घाटी में और अधिक बर्फबारी और बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है।

 

प्रमुख खबरें

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला

Apple ने भारत में कमाई का बनाया नया रिकॉर्ड, CEO टिम कुक बोले- प्रदर्शन से बहुत खुश हूं

MI vs KKR IPL 2024: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग 11