केदारनाथ में तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, छह श्रद्धालुओं समेत सात की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2022

उत्तराखंड के केदारनाथ में गरूड़चट्टी में मंगलवार को एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार छह श्रद्धालुओं समेत सात लोगों की मृत्यु हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने बताया कि करीब पौने बारह बजे हुई दुर्घटना में मरने वालों में पायलट भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली को अगले दो महीने में 100 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन मिलेंगे : मुख्यमंत्री केजरीवाल

उन्होंने बताया कि हादसे के शिकार श्रद्धालुओं की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पायलट की पहचान मुंबई के कैप्टन अनिल के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है तथा घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। उत्तराखंड नागरिक उडडयन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सचिव सी रविशंकर ने बताया कि हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उनका मंत्रालय स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम नुकसान की भयावहता का पता लगाने के लिए राज्य सरकार के संपर्क में हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।”

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में शामिल हेलीकॉप्टर ‘आर्यन एविएशन’ द्वारा संचालित किया जा रहा था। नागर विमानन महानिदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक सूचना के मुताबिक बेल 407 हेलीकॉप्टर वीटी-आरपीएन केदारनाथ से लौट रहा था और संभवत: खराब मौसम की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

प्रमुख खबरें

Kerala Assembly Election 2026: Kanjirappally में त्रिकोणीय महामुकाबला, मंत्री George Kurian की एंट्री से बिगड़ा गेम

Manjeshwar Assembly Seat: BJP के Surendran और IUML के बीच Prestige Fight, किसका पलड़ा भारी

Dharmadam Assembly Seat: LDF के गढ़ Dharmadam में त्रिकोणीय मुकाबला, Pinarayi Vijayan की सीट पर फंसा पेंच

Dubai में न संपत्ति, न Golden Visa, Gaurav Gogoi के आरोपों पर CM Himanta की पत्नी का सीधा जवाब