अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं का उद्घाटन, एक दिन में ही यात्रा करके लौट सकते हैं वापस

By अंकित सिंह | Jun 16, 2022

2 सालों के बाद अमरनाथ यात्रा इस बार होने जा रही है। 30 जून से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होगी जो कि 11 अगस्त तक चलेगी। अमरनाथ यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन लगातार कई बड़े फैसले ले रहा है। इन सब के बीच आज जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर से अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं का उद्घाटन किया है। हेलीकॉप्टर सेवा के जरिए कोई भी श्रद्धालुओं एक दिन में ही यात्रा से वापस लौट सकता है। इस अवसर पर मनोज सिन्हा ने कहा कि कई लोग ऐसे हैं जो एक दिन में ही यात्रा करके वापस लौटना चाहते हैं उनके लिए ये काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बहुत सारे लोग हैं जो दिल्ली से आना पसंद करते हैं और उसी दिन वापस चले जाते हैं। यह सेवा उनके काम आएगी। हमें नकली बुकिंग लेने वालों पर ध्यान देने की जरूरत है। हमारी सेवाओं का दुरूपयोग नहीं होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा : राष्ट्र विरोधी संदेश फैला रहे लोगों, समूहों के खिलाफ लगाया गया यूएपीए

इससे पहले ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर अमरनाथ की पवित्र गुफा में वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच प्रथम पूजा भी की गई। इस दौरान बाबा बर्फानी पूरे आकार में विराजमान नजर भी आ रहे हैं। प्रथम पूजा को ही अमरनाथ यात्रा का पारंपरिक शुरुआत माना जाता है। यह यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संचालित हो इसके लिए भगवान शिव का आशीर्वाद लिया जाता है। गुफा में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितिश्वर कुमार ने अधिकारियों के साथ विधिवत पूजा अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भगवान शिव के भक्तों के लिए सुरक्षित और परेशानी मुक्त यात्रा बनाने का प्रबंध प्रशासन की ओर से लगातार किया जा रहा है। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार आवाजाही और आवास क्षमता में बढ़ोतरी कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi का भावुक Farewell: बोले- Argentina के लिए खेलना जीवन की सबसे खूबसूरत बात

Meerut Court ने पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को ठहराया दोषी, 16 अक्टूबर को सजा का ऐलान

JD Vance ने Iran को दी दो टूक, 60% Nuclear Fuel बंद किए बिना नहीं थमेगी जंग

वायरल किसिंग वीडियो पर द रेबेल किड Apoorva Mukhija ने तोड़ी चुप्पी, सुनाया खौफनाक किस्सा