यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिवारों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी : केंद्रीय मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2022

फगवाड़ा (पंजाब)|  केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने सोमवार को कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे छात्रों तथा अन्य लोगों के परिवारों की मदद के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

होशियारपुर से सांसद प्रकाश ने चिंतित परिजनों को यूक्रेन में फंसे छात्रों या किसी और के बारे में एक फॉर्म में आवश्यक सूचना देने का अनुरोध किया है।

इसमें उनके मोबाइल नंबर, पासपोर्ट नंबर और यूक्रेन में उस इलाके की जानकारी होनी चाहिए जहां वे रहते थे तथा साथ ही यूक्रेन के नजदीकी सीमावर्ती इलाकों की सूचना होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Ayatollah Ali Khamenei Life Story | अयातुल्ला अली खामेनेई सुपुर्द-ए-खाक, 37 साल तक किया शासन, एक मदरसे के छात्र से ईरान के सर्वोच्च नेता बनने तक का सफर

Monsoon Heavy Rainfall | देश के कई राज्यों में मानसून का कहर, बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 से अधिक लोगों की मौत

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर