बॉक्स ऑफिस पर Gadar 2 की रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी, फिल्म देखने पहुंची Hema Malini, जमकर की Sunny Deol की तारीफ

By एकता | Aug 20, 2023

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' ने पिछले एक हफ्ते से सिनेमाघरों में गदर मचाया हुआ है। हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई में रिकॉर्ड तोड़ इजाफा हो रहा है। फिल्म ने 20 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। एक हफ्ते के बाद भी 'गदर 2' को लेकर लोगों में पहले दिन जैसा ही क्रेज देखने को मिल रहा है। हिंदी सिनेमा जगत के लोग भी अपने घरों से निकल सनी की फिल्म देखने सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। इन हस्तियों में बीती रात दिग्गज अभिनेत्री और नेता हेमा मालिनी का भी नाम शामिल हो गया है।

इसे भी पढ़ें: Prime Video पर रिलीज हुई AP Dhillon की डॉक्यूमेंट्री, स्पेशल स्क्रीनिंग में लगा था सेलेब्रिटीज का जमावड़ा

रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही गदर 2

सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज होते के साथ ही सिनेमाघरों में आग लगा दी और साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई। 'गदर 2' ने 15 अगस्त पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। हालाँकि, इसके बाद फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई। लेकिन बावजूद इसके फिल्म 10 दिनों के अंदर 350 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही। सनी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सभी खानों को चारों खाने चित कर दिया, जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी