मंत्री अरविंद भदौरिया पर चुनाव आयोग को झूठा शपथ पत्र देने का हेमंत कटारे ने लगाया आरोप

By दिनेश शुक्ल | Sep 04, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में  सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री अरविंद भदौरिया पर कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमंत कटारे गंभीर आरोप लगाए है।  हेमंत कटारे ने मंत्री अरविंद भदौरिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग के समक्ष जो शपथ पत्र पेश किया है उसमें अपनी संपत्ति और आपराधिक प्रकरण की जानकारी छुपाई है। पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने बताया कि वर्ष 2008, 2013 एवं 2018 के विधान सभा चुनाव में भदौरिया ने जो शपथ पत्र चुनाव आयोग को दिए हैं। उसमें सिर्फ 10 हजार रूपये नकदी होने की बात कही है, वहीं संपत्ति के कालम में निरंक लिखा है। यदि भदौरिया के पास कोई संपत्ति नहीं है, तो उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के ग्राम रसोड़ा में उनके पिता की जमीन के जो दस्तावेज हैं उनमें अरविंद भदौरिया का नाम कहा से आया। कांग्रेस के पूर्व विधायक ने कहा कि मंत्री भदौरिया ने 2008, 2017-18 विधान सभा उपचुनाव में चुनाव आयोग को झूठ बोलकर अपराध किया है। उन्होंने एक प्रकरण का उदाहरण देते हुए कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का केस सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। अरविंद भदौरिया पर भी जानकारी छुपाने और झूठा शपथ पत्र देने की शिकायत की जायेगी।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR