Hemant Soren Arrest: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का मामला, शुक्रवार को होगी सुनवाई

By अंकित सिंह | Feb 01, 2024

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और शीर्ष अदालत शुक्रवार को उनकी याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गई। हेमंत सोरेन की ओर से वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने गुरुवार को मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि वे झारखंड हाई कोर्ट से याचिका वापस ले लेंगे। बुधवार रात को, हेमंत ने ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड उच्च न्यायालय का रुख किया और उनकी याचिका पर गुरुवार सुबह 10.30 बजे उच्च न्यायालय में सुनवाई होनी थी।

इसे भी पढ़ें: Jharkhand: गिरफ्तारी के बाद बोले हेमंत सोरेन, भीख नहीं मांगूंगा, हर पल लड़ा हूं, हर पल लड़ूंगा

उन्होंने कहा कि मैं चिंतित नहीं हूं क्योंकि मैं शिबू सोरेन का बेटा हूं...पूरे दिन की पूछताछ के बाद, उन्होंने मुझे उन मामलों में गिरफ्तार करने का फैसला किया जो मुझसे संबंधित नहीं हैं। अभी तक उन्हें कोई सबूत नहीं मिला है। उन्होंने मेरे दिल्ली आवास पर छापेमारी कर मेरी छवि खराब करने की भी कोशिश की। गरीबों, आदिवासियों, दलितों और निर्दोषों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ अब हमें नई लड़ाई लड़नी है। झारखंड के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के कुछ ही क्षण बाद बुधवार को हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने रांची में गिरफ्तार कर लिया। 48 वर्षीय राजनेता को बाद में राज्य में एक कथित भूमि घोटाले की जांच के सिलसिले में जांच एजेंसी के कार्यालय में ले जाया गया।

प्रमुख खबरें

Delhi IMD Weather Alert | देशभर में बदला मौसम का मिजाज! IMD ने दिल्ली, UP, बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया

Money Laundering Case: TMC MP नदीमुल हक के ठिकानों पर ED Action, क्या है सांप्रदायिक तनाव का कनेक्शन?

Aja Ekadashi 2026: अजा एकादशी व्रत से होता है सभी पापों का नाश

Share Market Today | अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उबाल, सेंसेक्स 69 अंक फिसला, निफ्टी 23,900 के नीचे खुला