यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों एवं अन्य लोगों की सरकार मदद करें- हेमंत सोरेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2022

रांची| झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को केन्द्र सरकार से अपील की कि वह युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों एवं अन्य लोगों की मदद करें।

मुख्यमंत्री ने टि्वटर पर कहा कि केंद्र सरकार देश से पढ़ाई अथवा काम करने यूक्रेन गए अन्य लोगों की मदद करें। इससे पूर्व राज्य के अनेक लोगों ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री से अपने बच्चों तथा सगे संबन्धियों को यूक्रेन से वापस लाने में मदद मांगी थी।

ऐसे ही एक मामले में गोड्डा के विश्वनाथ दास ने मुख्यमंत्री को लिखा, ‘‘मैं गोड्डा का रहने वाला विश्वनाथ दास हूं और मेरा बेटा आदित्यराज यूक्रेन के एक विश्वविद्यालय में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है, उसे कृपया शीघ्र वापस लाने का प्रबंध करवायें।’’

बाद में ऐसे अनेक ट्वीट और अनुरोध मुख्यमंत्री को मिले जिस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया और विदेश मंत्रालय एवं अन्य संबद्ध अधिकारियों से छात्रों तथा अन्य लोगों की मदद का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

जाने-माने साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका: ग्रुप डी के 22,000 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से भर पाएंगे फॉर्म!

सरसों साग अब बोरिंग नहीं! जानें बच्चों को दीवाना बनाने वाली इस खास और पौष्टिक रेसिपी का राज

पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराएगा, नितिन नबीन ने राहुल गांधी को बताया पार्ट टाइम पॉलिटिशियन, बोले- राजनीति में कोई शॉर्टकट नहीं