CM Hemant Soren ने UAE में फंसे झारखंड के मजदूर की सुरक्षित वापसी के दिए निर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 24, 2026

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को संबंधित अधिकारियों को संयुक्त अबर अमीरात में तीन महीने से अधिक समय से फंसे एक प्रवासी मजदूर की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य प्रवासन प्रकोष्ठ की टीम लीडर शिखा लाकड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अधिकारियों ने मजदूर की सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम एशियाई देश में स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया है।

अधिकारी ने कहा, “परिजनों का दावा है कि पिछले पांच दिनों से उनका रमेश्वर से संपर्क नहीं हो पाया है। उसका मोबाइल फोन बंद है, जिससे परिवार के लोग चिंतित हैं। उनका यह भी कहना है कि वह कर्ज लेकर विदेश गया था।” प्रवासी मजदूरों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने रविवार को गांव में रमेश्वर के परिवार से मुलाकात की थी।

उन्होंने परिवार की गुहार मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को टैग किया था।

प्रमुख खबरें

भारत मिडिल पावर नहीं, बल्कि पावर इन द मिडिल, जयशंकर की दो-टूक- अपने हितों के हिसाब से बनाएंगे नीतियां

Narendra Modi की सियासत के 25 साल: Indian Politics में कैसे स्थापित हुआ मोदी मार्ग?

Narnia Trailer | नार्निया का पहला ट्रेलर रिलीज, मार्वल यूनिवर्स से तुलना पर सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, फैंस की मिली-जुली राय

Air India की Frankfurt-Delhi फ्लाइट में बम की धमकी, Jaipur में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग