हेमंत सोरेन ने राज्य विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव, कहा- आदिवासी को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासी CM की सत्ता छीनने की हो रही कोशिश

By अभिनय आकाश | Sep 05, 2022

आज झारखंड की राजनीति का एक महत्वपूर्ण दिन है। हेमंत सोरेन सरकार अपनी ताकत विधानसभा में दिखाने के लिए तैयार नजर आई। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यूपीए विधायकों के साथ राज्य विधानसभा पहुंचे। जहां उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने लोकतंत्र को बचाने के लिए यह सत्र बुलाया है।भाजपा आए दिन विधायकों की खरीद-फरोख्त करती रहती है। बीजेपी सरकार को अस्थिर करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि ये लोग आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासी मुख्यमंत्री की सत्ता छीनने की कोशिश कर रहे हैं। इनके मुख में राम, बगल में छुरी है।

इसे भी पढ़ें: 'राज्यपाल पर नहीं बना सकते दबाव', बाबूलाल मरांडी बोले- अपने विधायकों से ही डरते हैं हेमंत सोरेन

विश्वास मत से पहले राज्य के मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा, हम तैयार हैं। राज्य के मंत्री चंपाई सोरेन ने एक ट्वीट में कहा कि झारखंड सरकार के लिए आज का दिन बड़ा है और वे इसके लिए तैयार हैं।“आज झारखंड के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में हमारी सरकार विपक्ष के आरोपों का जवाब देगी. सदन में हमारे पास स्पष्ट बहुमत है। हम तैयार हैं।" 

प्रमुख खबरें

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर जानें जलाभिषेक का Muhurat और भद्रा काल का समय

Gautam Adani मामला: US Court ने आपराधिक आरोपपत्र खारिज किया, कार्यवाही समाप्त

SKM 26 नवंबर से करेगी देशव्यापी आंदोलन, जेल भरो प्रदर्शन में दी चेतावनी

PM Narendra Modi से NCP सांसदों का मिलना सही, बोले Prithviraj Chavan