Land scam case: SC: हाईकोर्ट से झटका मिलने के बाद SC पहुंचे हेमंत सोरेन, ED की गिरफ्तारी को दी चुनौती

By अभिनय आकाश | May 06, 2024

कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। सोरेन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष उनकी याचिका का उल्लेख करते हुए उनकी याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने की मांग की। 

झारखंड उच्च न्यायालय ने 3 मई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली सोरेन की एक रिट याचिका खारिज कर दी और झामुमो नेता को जमानत देने से इनकार कर दिया। हालाँकि, अदालत ने उन्हें 6 मई को पुलिस हिरासत के तहत अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दे दी। सोरेन को इस मामले में 31 जनवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद गिरफ्तार किया गया था और पार्टी के वफादार और राज्य के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को उनके उत्तराधिकारी के रूप में नामित किया गया था। मामले में ईडी द्वारा सात घंटे तक पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

सोरेन के ख़िलाफ़ मुक़दमा

सोरेन के खिलाफ जांच रांची में 8.86 एकड़ जमीन के भूखंड से संबंधित है, जिस पर ईडी ने आरोप लगाया है कि इसे उन्होंने अवैध रूप से हासिल किया था। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच राज्य सरकार के अधिकारियों सहित कई लोगों के खिलाफ भूमि घोटाले मामलों में झारखंड पुलिस द्वारा दर्ज की गई कई एफआईआर से शुरू हुई है। ईडी कथित तौर पर करोड़ों मूल्य की जमीन के विशाल पार्सल हासिल करने के लिए जाली/फर्जी दस्तावेजों की आड़ में डमी विक्रेताओं और खरीदारों को दिखाकर आधिकारिक रिकॉर्ड में हेरफेर करके अपराध की भारी मात्रा में आय की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

JSW Group ने Ampstar ब्रांड के साथ EV मार्केट में रखा कदम, बनाएगा इलेक्ट्रिक बस और ट्रक

National Film Awards अब राज्यों के प्रमुख टूरिज्म स्पॉट्स पर होंगे आयोजित: Ashwini Vaishnaw

UNSC में आज की दुनिया की झलक नहीं, Antonio Guterres ने UNGA में की सुधार की मांग

Asian Games 2026 में पदक जीतने पर President Droupadi Murmu ने सुचिका को दी बधाई