विवादित बयान देकर फंसे हेमंत सोरेन, भाजपा ने चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2019

रांची/पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन अपने एक बयान के चलते भारी विवाद में फंस गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवा कपड़े पहनने वाले लोग महिलाओं की इज्जत लूटते हैं। इस शिकायत पर कड़ी आपत्ति जताते हुए भाजपा ने चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बुधवार को पाकुड़ विधानसभा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, “उत्तर प्रदेश में एक बलात्कारी अस्पताल में आराम कर रहा है, जबकि पीड़िता जेल में है।”

इसे भी पढ़ें: झारंखड में प्रियंका गांधी ने कहा, ऐसी सरकार चुनें जो छात्रों की बात सुने

सोरेन ने लोगों ने कहा, “क्या आप ऐसे लोगों को वोट देना चाहते हैं।” उन्होंने 20 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में जेएमम, कांग्रेस और राजद गठबंधन को वोट देने की अपील की। सोरेन के भाषण के बाद भाजपा ने रांची में चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई और हिंदू धर्म के खिलाफ घृणा से भरी हुई टिप्पणी करने के लिए जेएमएम नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर