140 करोड़ की जनता से शक्तिशाली नहीं है कोई दल, INDIA Alliance का 'लोकतंत्र बचाओ' रैली में बोलीं हेमंत सोरेन की पत्नी Kalpana Soren

By एकता | Mar 31, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के बाद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने 'लोकतंत्र बचाओ' रैली को संबोधित किया। कल्पना सोरेन ने अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा, 'मैं भारत की 50 प्रतिशत महिला आबादी और 9 प्रतिशत आदिवासी समुदाय की आवाज़ बनकर आपके सामने खड़ी हूं।'

इसे भी पढ़ें: Loktantra Bachao Rally । जेल से Arvind Kejriwal ने जनता के नाम भेजा संदेश, दी 6 गारंटियां, सलाखों के अंदर के हालात का भी किया जिक्र

उन्होंने कहा, 'भगवान राम ने भी अपने विरोधियाों का सम्मान किया था। भगवान राम ने सदैव अपने सिद्धांतों का पालन किया था। वह धैर्यवान थे। अपने शत्रुओं को परास्त करने के बावजूद उन्होंने उनका सम्मान किया।' बेरोजगारी और महंगाई पर बात करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा, 'जिस ढंग से देश में बेरजोगारी है, महंगाई सातवें आसमान पर है और नफरत की आग फैलाई जा रही है। हर जाति-वर्ग की रक्षा के लिए भी यहां कोई खड़ा नहीं हुआ। भारत की जनता सबसे बड़ी है। कोई भी दल 140 करोड़ की जनता से शक्तिशाली और ताकतवर नहीं हो सकता।'

प्रमुख खबरें

West Asia टेंशन और FIIs की बिकवाली की दोहरी मार, Share Market में बड़ी गिरावट

CBSE ने Rahul Gandhi के EduTech अनुबंध आरोपों को किया खारिज, बताया भ्रामक और गलत

Online Gaming कंपनियों को Supreme Court से बड़ा झटका, 28% GST लगाने का फैसला बरकरार

2035 तक तैयार होगा स्वदेशी 5th जेनरेशन स्टील्थ फाइटर? AMCA प्रोजेक्ट की रेस में 3 दिग्गज कंपनियां