By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2024
जमशेदपुर। कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य डॉक्टर अजय कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन इस साल राज्य में होने वाले वाले विधानसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन का चेहरा होंगे। झामुमो के प्रमुख शिबू सोरेन के बेटे हेमंत ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन के इस्तीफा देने के बाद बृहस्पतिवार को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कुमार ने कहा, “झारखंड में मुख्यमंत्री बदलने से विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की संभावनाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बल्कि हम 2019 के चुनाव की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।”