Sirsa के देसूजोधा गांव में Hepatitis A का प्रकोप, 100 से अधिक लोग हुए बीमार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 09, 2026

सिरसा, आठ अगस्त हरियाणा के सिरसा जिले के देसूजोधा गांव में कथित तौर पर दूषित पेयजल की आपूर्ति के कारण हेपेटाइटिस-ए की चपेट में आने से 100 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, दो लड़कियां की हालत गंभीर है जिन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बठिंडा और दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लुधियाना में भर्ती कराया गया है। उनकी पहचान मलकीत सिंह की 21 वर्षीय बेटी प्रभजोत और कुलदीप सिंह की 18 वर्षीय बेटी प्रीत कौर के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान बीमार पड़ने वाले लोगों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती गई। बाद में चिकित्सकीय जांच में पता चला कि कई मरीज हेपेटाइटिस-ए से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया।

स्वास्थ्य विभाग ने पिछले पांच दिन में गांव के 540 लोगों के नमूने लिए हैं। इनमें से 216 लोगों में बीमारी के संदिग्ध लक्षण पाए गए हैं, जबकि 45 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती 45 मरीजों में दो बच्चे पांच वर्ष तक की उम्र के हैं, 26 मरीज 18 वर्ष तक की आयु के हैं और 17 मरीजों की उम्र 60 वर्ष तक है।

इनमें 30 पुरुष और 15 महिलाएं शामिल हैं। स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन की एक टीम ने शनिवार को देसूजोधा गांव का दौरा किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाएगा और प्रभावित मरीजों के इलाज का खर्च प्रशासन वहन करेगा।

प्रमुख खबरें

Nagasaki Day: US ने जब Nagasaki पर गिराया Fat Man परमाणु बम, जिसने बदल दिया World History का पूरा चेहरा

Oleksiy Yukov को कीव में दी गई अंतिम विदाई, Ukraine में बारूदी सुरंग विस्फोट में हुई मौत

Amit Shah ने Puducherry Police को प्रेसिडेंट्स कलर सौंपा, कई दिग्गज रहे मौजूद

Nashik Earthquake: नासिक में महसूस हुए 4.3 तीव्रता के झटके, मकानों की दीवारों में पड़ीं दरारें