Hero MotoCorp की Sales में बंपर उछाल, May 2024 में 12% Growth के साथ बेचीं 5.7 लाख गाड़ियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2026

हीरो मोटोकॉर्प की मई में बिक्री 12 प्रतिशत बढ़कर 5,70,068 इकाई रही। मई 2025 में बिक्री 5,07,701 इकाई थी। दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल एवं स्कूटर विनिर्माता कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि मई में घरेलू खुदरा मांग भी मजबूत रही। वीएएचएएन पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार (तेलंगाना को छोड़कर) 4.96 लाख से अधिक पंजीकरण हुए।

कंपनी ने कहा, ‘‘ मई 2026 में कंपनी के घरेलू मोटरसाइकिल एवं स्कूटर कारोबार ने मजबूत रफ्तार बनाए रखी और पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में करीब 10 प्रतिशत की ठोस वृद्धि दर्ज की।’’ कंपनी के वैश्विक कारोबार में 78 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जिसमें 33,284 इकाइयों की आपूर्ति हुई।

हीरो मोटोकॉर्प के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत मांग, प्रीमियम उत्पाद खंड के विस्तार और लक्षित बाजार विस्तार के समर्थन से वृद्धि की यह मजबूत रफ्तार बनी हुई है।

प्रमुख खबरें

ICC का गेंद पर लार लगाने के प्रतिबंध को हटाने से इनकार, शुभमन गिल ने उठाई थी मांग

Delhi Police ने क्रिप्टोकरेंसी कारोबारियों से ठगी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को दबोचा

केरल में माता-पिता की अनदेखी करने पर होगी 3 साल की जेल, CM Satheesan ने दी चेतावनी

CII Report: निजी क्षेत्र के निवेश में बड़ा उछाल, परियोजनाएं 58.5 प्रतिशत बढ़कर 26.6 लाख करोड़ हुईं