हरियाणवी फिल्मों का हीरो निकला लुटेरा, मेरठ पुलिस ने दो साथियों संग धर दबोचा

By राजीव शर्मा | Aug 05, 2021

मेरठ। महानगर के भैंसाली डिपो से एक व्यक्ति से पर्स और मोबाइल लूटकर भाग रहे एक बदमाश और उसके दो साथियों को पुलिस ने दबोच लिया। थाने लाकर की गई पूछताछ में पकड़े गए बदमाश हरियाणवी फिल्मों के हीरो और उसके साथी निकले। पुलिस ने लिखा पढ़ी करने के बाद हरियाणवी फिल्मों के हीरो व उसके साथियों को जेल भेज दिया है। 

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 वीकेंड लॉकडाउन ने सावन में फीकी की घेवर की मिठास 

आरोपियों ने बताया कि नोएडा निवासी जितेंद्र हरियाणवी फिल्मों का हीरो है। 3 दिन पहले जितेंद्र अपने दोस्तों के साथ उत्तराखंड की तीर्थनगरी हरिद्वार में शूटिंग करने के लिए गया था। शूटिंग करने के बाद जब वह घर लौट रहे थे तो रास्ते में मुरादाबाद निवासी उसका दोस्त नवजीत मिल गया। आरोप है कि थाना सदर बाजार क्षेत्र में महानगर के भैंसाली बस डिपो स्टेंड के पास तीनों ने एक व्यक्ति से मोबाइल और पर्स लूट लिया। जिसके चलते बागपत अड्डे के पास चेकिंग अभियान चला रही पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। पुलिस ने लिखा पढ़ी करने के बाद हरियाणवी फिल्मों के हीरो व उसके दोनों साथियों को जेल भेज दिया है।

प्रमुख खबरें

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Vadnagar से Varanasi तक निकलेगी बाइक रैली, Amit Shah करेंगे शुरुआत

Sri Charani ने रचा इतिहास और Shafali Verma पहुंचीं ICC Women T20 Rankings के टॉप 6 में

Samarkand में Chess Olympiad के लिए पहुंची भारतीय टीम को होटल के कमरे मिलने में हुई देरी

Imran Khan की हिरासत पर Australia के 7 पूर्व कप्तानों ने Penny Wong को लिखा पत्र