शिवसेना के हीरो, आज हो गए जीरो, महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति पर बोले विजयवर्गीय- सबको लेना चाहिए सबक

By अभिनय आकाश | Jun 23, 2022

महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान ने सूबे के सीएम उद्धव ठाकरे की कुर्सी हिलाकर रख दी है। मौजूदा हालात बने रहे तो शिवसेना चीफ की मुख्यमंत्री पद की कुर्सी कुछ ही दिन की बची हुई दिख रही है। उधर, बागी नेता एकनाथ शिंदे 45 से ज्यादा विधायकों के समर्थन का दावा करते नजर आ रहे हैं। वहीं पूरे मामले पर बीजेपी को तो जैसे मुंहमांगी मुराद मिल गई। महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति पर भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इससे सबको सबक लेना चाहिए कि अहंकार अच्छा नहीं होता है। जिस तरह से उद्धव ठाकरे बयान देते थे, उनके प्रवक्ता प्रधानमंत्री के बारे में जिस प्रकार की बयानबाजी करते थे, ये उसी का फल है। लोकतंत्र में सबका सम्मान करना चाहिए। जो शिवसेना के हीरो जाने जाते थे वो तो जीरो हो गए। 

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग