Assam के कछार में हेरोइन जब्त, व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2026

सम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि कछार जिले में एक व्यक्ति के पास से हेरोइन जब्त की गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर धोलाई के राजघाट से यह गिरफ्तारी की गई।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया, ‘‘नशीले पदार्थों के नेटवर्क का भंडाफोड़। कछार पुलिस ने धोलाई के राजघाट में खुफिया जानकारी के आधार पर एक अभियान के तहत 148.40 ग्राम हेरोइन जब्त की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मादक पदार्थों के खिलाफ हमारा अथक अभियान जारी है।’’ मुख्यमंत्री ने इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस की सराहना भी की।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया ने टी20 क्रिकेट में बनाया ये महारिकॉर्ड, दूर-दूर तक नहीं कोई दूसरी टीम

दो लोग सिर्फ दोस्त भी हो सकते हैं, Malaika Arora के साथ डेटिंग की अफवाहों पर भड़के Sorab Bedi, बताया वायरल फोटो का सच

जनता कब तक सहेगी? Priyanka Gandhi ने LPG संकट पर Parliament में चर्चा की मांग की

Hindu Nav Varsh 2026: आर्थिक तंगी होगी दूर, घर ले आएं ये 5 Vastu Items, मिलेगी Good News