Hezbollah चीफ नसरुल्लाह की हो गई मौत? इजरायल के भीषण अटैक के बाद मुस्लिम देशों में मचा हड़कंप

By अभिनय आकाश | Sep 28, 2024

हमास से युद्ध में उलझे इजरायल ने लेबनान में ऐसी भीषण तबाही मचाई जिसने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है। हिजबुल्ला के कमांडरों को एक एक कर ढेर करते इजरायल ने अब उसके कमांडर चीफ हसन नसरुल्ला को टारगेट कर साफ कर दिया है कि युद्ध विराम करने की न तो कोई नौबत है और न ही उसकी कोई नीयत। इजरायल ने साउथ बेरूत पर इजरायल ने दर्जनों बम बरसाए हैं। हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 91 अन्य लोग घायल हो गए। फ्रांस ने तुरंत हमला रोकने की अपील भी की है। 

इसे भी पढ़ें: Israel-Hezbollah Conflict: सीरिया-लेबनान बॉर्डर पर IDF ने बरसाए बम, फिर हिजबुल्ला के टॉप कमांडर को बनाया निशाना

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार शाम को सब्बाथ के खत्म होने तक इंतजार करने के बजाय अचानक संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी यात्रा को बीच में ही रोक दिया और घर लौट आए। कुछ घंटे पहले, नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया और कसम खाई कि हिजबुल्लाह पर इज़राइल के हमले जारी रहेंगे। जब इजरायली अधिकारी से पूछा गया कि क्या हमले में नसरल्लाह की मौत हुई है, तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।  ईरान की तस्नीम समाचार एजेंसी ने भी बताया कि वह सुरक्षित है। एक वरिष्ठ ईरानी सुरक्षा अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि तेहरान उसकी स्थिति की जाँच कर रहा है। इज़रायली सेना ने एक बयान में कहा कि उसने हिजबुल्लाह की मिसाइल इकाई के कमांडर मुहम्मद अली इस्माइल और उसके डिप्टी होसैन अहमद इस्माइल को मार गिराया है।

प्रमुख खबरें

Annu Projects IPO को अंतिम दिन 2.93 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, 2 सितंबर को होगी लिस्टिंग

Jammu Kashmir ने 2035 तक Hydropower क्षमता 11,000 मेगावाट करने का रखा लक्ष्य

B Nagendra ने पार्टी हित में दिया इस्तीफा, Karnataka के सीएम ने की पुष्टि

National Conference सांसद Ruhullah Mehdi ने Article 370 पर फारूक अब्दुल्ला से मांगा जवाब