Hezbollah Chief Hassan Nasrallah Killed: नसरुल्लाह की मौत पर आ गया हिजबुल्लाह का बयान, इजरायल के दावे पर लगा दी मुहर

By अभिनय आकाश | Sep 28, 2024

लेबनान के हिजबुल्लाह ने आखिरकार स्वीकार कर लिया है कि इजरायली हमले में सैयद हसन नसरल्लाह मौत हो गई है। इसके साथ ही  हिजबुल्लाह ने इजरायल के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की कसम खाई। लेबनान की तरफ से ये घोषणा फ्रांस के विदेश मंत्रालय द्वारा यह कहे जाने के कुछ ही देर बाद आई कि उसकी जानकारी के अनुसार नसरल्लाह की मृत्यु हो चुकी है। फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस क्षेत्र में फ्रांसीसी नागरिकों सहित नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षण की गारंटी दी जानी चाहिए, जो हमारी प्राथमिकता है। यह बयान इजरायल के उस दावे के बाद आया है जिसमें उसने एक दिन पहले बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हमले में हिजबुल्लाह प्रमुख को मार गिराया था।

इसे भी पढ़ें: अब दुनिया को नहीं डरा पाएगा हसन नसरल्लाह, इजरायली सेना ने किया कंफर्म- मारा गया हिज्बुल्लाह चीफ

इज़रायली सैन्य अधिकारियों ने कहा कि वे हाई अलर्ट पर हैं, उन्हें उम्मीद है कि नसरल्लाह की मौत से हिज़्बुल्लाह की दिशा बदल सकती है, हालांकि वे सतर्क बने हुए हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि हमें उम्मीद है कि इससे हिज़्बुल्लाह की हरकतें बदल जाएँगी। लेकिन उन्होंने कहा कि हिज़्बुल्लाह की क्षमताओं को कम करने में अभी भी समय लगेगा।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu में 2027 Census की तैयारी, 38 जिलों में तैनात होंगे 1.6 लाख कर्मी

Gut Health सुधारने के चक्कर में ज्यादा Fiber और Probiotics लेना बिगाड़ सकता है पाचन

Paras Healthcare लाएगी 1450 करोड़ रुपये का IPO, प्राइस बैंड तय

कायरता और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा, अंकिता भंडारी के माता-पिता की हिरासत पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, केंद्र पर साधा निशाना