Israel के एयर स्ट्राइक में हिजबुल्ला चीफ की बेटी ज़ैनब नसरल्लाह की हुई मौत, क्या होगा युद्ध पर इसका असर?

By अभिनय आकाश | Sep 28, 2024

इजरायल की तरफ से साउथ बेरूत के इलाके में हिजबुल्लाह के गढ़ों को निशाना बनाकर किए गए एयर स्ट्राइक में हसन नसरल्लाह की बेटी ज़ैनब नसरल्लाह की मौत हो गई है। हिजबुल्ला चीफ हसन नसरल्लाह को टारगेट कर इजरायल ने साउथ बेरूत पर दर्जनों बम बरसाए। नसरल्लाह की मौत को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन हिजबुल्लाह के एक करीबी सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कि वो उस वक्त वहां मौजूद नहीं थे। इज़राइल के चैनल 12 ने नसरल्लाह की बेटी ज़ैनब की मौत की खबर दी। हालांकि हिज़्बुल्लाह या लेबनानी अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

इसे भी पढ़ें: Israel Attack Nasrullah: हसन नसरुल्लाह को टारगेट कर इजरायल ने दाग दी मिसाइलें, हिजबुल्लाह का सैन्य कमांड सेंटर को तबाह

खबर में कहा गया है कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे बेरूत से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर में स्थित इमारतें भी हिल गईं। लेबनान में इजराइल के हवाई हमलों में इस सप्ताह नाटकीय रूप से तेजी आई है। उसने कहा है कि वह अपने क्षेत्र में 11 महीने से अधिक समय से जारी हिजबुल्ला की गोलाबारी को रोकने के लिए कटिबद्ध है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस सप्ताह लेबनान में हमलों में मारे गए लोगों की संख्या 720 से अधिक हो गई है जिनमें कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

Pakistan Funding से भारत में अराजकता फैलाने की साजिश: अभिनेता Imran Khan पर Kirit Somaiya का गंभीर आरोप

सऊदी की वो भूल जो करा रही फजीहत, अंसारुल्लाह कैसे चढ़ बैठे, ट्रंप की धकधकी क्यों बढ़ी?

तीन दिवसीय दौरे पर UAE पहुंचे S Jaishankar, शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से द्विपक्षीय संबंधों पर की बात

OpenAI में जासूसी के खुलासे से हड़कंप! AI ने पकड़ा अपना ही इंजीनियर Abdulrahman Alfozan, Silicon Valley में मचा घमासान