By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 14, 2026
दूरसंचार उपकरण विनिर्माता एचएफसीएल ने ऑप्टिकल फाइबर, ऑप्टिकल फाइबर केबल और इन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाले ‘प्रीफॉर्म’ की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए अपने पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर 1,800 करोड़ रुपये कर दिया है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, कंपनी के निदेशक मंडल ने ऑप्टिकल फाइबर के लिए 46 लाख फाइबर किलोमीटर सालाना, ऑप्टिकल फाइबर केबल के लिए 56.4 लाख फाइबर किलोमीटर सालाना और प्रीफॉर्म के लिए 300 टन सालाना की अतिरिक्त क्षमता विस्तार को मंजूरी दी है।