'लूट का माल कहीं भी छिपा लें, मोदी पाई-पाई निकालेगा', Odisha में PM की हुंकार, BJD पर भी निशाना

By अंकित सिंह | May 29, 2024

ओडिशा के मयूरभंज में सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं, मुझे अपार प्यार और उत्साह मिलता है।' लोगों का मुझ पर पूर्ण विश्वास इस बात का प्रमाण है कि तीसरी बार मोदी सरकार बनना तय है! देश को सचमुच 'मजबूत मोदी सरकार' मिलने जा रही है।' उन्होंने कहा कि देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। जो विकास भारत के लोगों ने कई दशकों में नहीं देखा वह एक दशक में ही दिखाई देने लगा। मोदी ने कहा कि 2014 में हम दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थे। लेकिन आज हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। 2014 से पहले, स्वच्छता कवरेज 40% था, लेकिन आज, यह 100% है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आपका बिजली बिल जीरो करेगी ही, लेकिन साथ में आप बिजली बेचकर कमाई भी करेंगे। इस योजना का नाम है - पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना। आपकी छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मोदी सरकार 75 हजार रुपये से ज्यादा आपको देने वाली है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जो वनधन योजना चलाई है। यहां भाजपा सरकार बनते ही उसको भी ठीक से लागू किया जाएगा। मोदी सरकार ने आदिवासी कल्याण बजट को पहले की तुलना में 5 गुना बढ़ा दिया है। आपका सेवक मोदी आदिवासी समुदाय का पूरा ख्याल रखता है। हमने रुपये निर्धारित किये हैं। पीएम-जनमन योजना के लिए 24,000 करोड़ रुपये, एक पहल जिसका उद्देश्य पीवीटीजी का कल्याण सुनिश्चित करना है।

विपक्ष पर वार करते हुए मोदी ने कहा कि BJD पर आपने 25 साल भरोसा किया, लेकिन BJD ने हर कदम पर आपके भरोसे को तोड़ा है। यही BJD सरकार आदिवासी बंधुओं की जमीन हड़पने के लिए कानून लेकर आई थी। भाजपा के दबाव में उसे वो कानून वापस लेना पड़ा। अब इस बार अगर इन्हें मौका मिला, तो ये आदिवासियों की जमीन हड़पने का अवसर छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि BJD ने आपकी खनिज संपदा को भी लुटा है। मोदी ने डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड बनाकर हजारों करोड़ रुपये ओडिशा को दिए। BJD में इसमें भी घोटाला कर दिया। लोग कह रहे हैं कि ओडिशा का लुटा हुआ पैसा विदेशों तक जा रहा है। लूट का माल ये कहीं भी छिपा लें, मोदी पाई-पाई निकालेगा।

इसे भी पढ़ें: Odisha Lok Sabha Elections | 'ओडिशा बदलने वाला है, नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सरकार की समाप्ति तिथि 4 जून है'... ANI के इंटरव्यू में बोले पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि BJD सरकार ने सबसे धोखा तो महाप्रभु के श्री रत्न भंडार को लेकर किया है। आज ओडिशा ही नहीं, पूरा देश जानना चाहता है कि रत्न भंडार की चाबी गई कहां? जो जांच हुई थी, उसकी रिपोर्ट में किसका नाम है? मैं मेरे ओड़िशावासियों को विश्वास दिलाता हूं कि BJD सरकार जो छुपा रही है, उसका खुलासा ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के बाद हम करेंगे। उन्होंने कहा कि आजकल नवीन बाबू के सभी शुभचिंतक बहुत चिंता में हैं। वो ये देखकर बहुत परेशान हैं कि पिछले 1 साल में नवीन बाबू की तबियत इतनी कैसे बिगड़ गई। वर्षों से नवीन बाबू के करीबी लोग जब मुझसे मिलते हैं, तो वो नवीन बाबू की तबियत की चर्चा जरूर करते हैं। वो बताते हैं कि नवीन बाबू अब खुद से कुछ कर नहीं पा रहे हैं। अरसे तक नवीन बाबू के करीबी रहे लोगों का मानना है कि उनकी तबियत बिगड़ने के पीछे कोई साजिश भी हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Instagram का नया Instants Feature: अब Photos होंगी Auto-Delete, कोई नहीं ले पाएगा Screenshot!

Google का Game-Changer अपडेट: 25 करोड़ कारों में Android Auto बदलेगा ड्राइविंग का पूरा एक्सपीरियंस

NEET Exam विवाद: China के Gaokao से क्यों सबक नहीं लेता भारत का Education System?

महंगे Jet Fuel और हवाई प्रतिबंधों का असर, Air India ने कई International Flights में की कटौती।