Breaking | दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, तेहरान से चीन जा रहे विमान में बम की खबर, फ्लाइट को किया गया डायवर्ट

By रेनू तिवारी | Oct 03, 2022

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही हैं। तेहरान से चीन जा रहे विमान में बम की खबर मिली हैं। विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने वाला था लेकिन उसका रूट डायवर्ट कर दिया गया हैं। एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया हैं। जांच एजेंसियों ने विमान में बम की जानकारी दी हैं। सभी भारतीय सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर है और मामले की जांच कर रही हैं। इस खबर को एक साजिश भी माना जा सकता हैं। अभी तक किसी अनहोनी की खबर नहीं हैं। मामला सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट स्टाफ के साथ मिलकर संभाला हुआ हैं।

सबसे पहले पाकिस्तान के लाहौर के ATC की तरफ से बम की खबर दी गयी थी। जिस फ्लाइट में बम की खबर है वह महामन एयरलाइंस का विवान हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत ने अमेरिकी निवेशकों को तेल-गैस क्षेत्र में निवेश के लिए किया आमंत्रित

 

विमान यात्रियों से खचाखच भरा हुआ हैं। तेहरान से चीन जाने वाली यात्री जेट में बैठे हुए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर विवान की लैंडिग होने वाली थी लेकिन खबर मिलने के बाद रूट को डायवर्ट कर दिया गया हैं।  

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर